बहराइच: चमारनपुरवा इलाके में नल पर पानी पी रहे युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ लाठी, पुरानी रंजिश बताई जा रही है वजह
रामगांव थाने के माफीपुर के मजरे चमारनपुरवा निवासी महेश पुत्र गरीबे मजदूरी कर साईकिल से गांव आ रहा था। रास्ते मे वह साईकिल खड़ी कर पानी पी रहा था। इसी दौरान अचानक गांव के ही एक हमला वर ने उस पर ताबड़तोड़ लाठी बरसाई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन मे थाने लाए जाने पर पुलिस ने इलाज को अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।