पन्ना: शराब के नशे में मजदूर के साथ हादसा: ईंटों के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल
Panna, Panna | Apr 13, 2026 पन्ना के शहीदन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ ईंट पथाई का काम कर रहे 55 वर्षीय मजदूर मंजे आदिवासी पर ईंटों की भारी फड़ी गिर गई। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल मंजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।