मोहनलालगंज: तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चालक हुआ घायल
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर फत्ते खेड़ा कट के पास प्रयागराज से लखनऊ आ रही तेज रफ्तार बस ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस संख्या UP 78KT0239 में करीब 1