नानपारा: सुमेरवापुर के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
जनपद के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुमेरवापुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक जयप्रकाश (45 वर्ष) और घायल उर्मिला एक बर्थडे पार्टी में अपने रिश्तेदार के घर नरेनापुर जा रहे थे। तभी यह घटना हुई