अजीतमल: मुगल रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, पुलिस ने अपनी गाड़ी से कराया भर्ती
कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदसान निवासी राघव दीक्षित (25) पुत्र राकेश दीक्षित गांव में परचूनी की दुकान