अनूपपुर: भोलगढ़ जंगल में हाथी का हमला, खेत से लौट रही महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अनूपपुर जिले के भोलगढ़ जंगल में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और पुत्र घायल हो गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ़ गांव के जंगल की है। जानकारी के अनुसार, भोलगढ़ निवासी समयलाल पाव का खेत चटुआ गांव के पास जंगल में स्थित है।