सांगानेर: छोटी काशी जयपुर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती, श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें
जयपुर जिले में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कालवाड़ रोड स्थित हाथोज धाम मंदिर सामोद वीर हनुमान मंदिर में अल सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जहां दर्शन के लिए भारी उत्साह देखा गया। मंदिर के द्वार प्रातःकालीन पूजा-अर्चना के साथ खोले गए। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को आकर्षक सजाया गया