कहरा: संतनगर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, नर्सिंग होम लाने पर चिकित्सकों ने मृत किया घोषित
Kahara, Saharsa | Mar 12, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के संतनगर का है। जहाँ मृतक शिवा कुमार का चाय का दुकान है वहीं पूर्व के विवाद को लेकर आज बेख़ौफ़ अपराधियों ने देर शाम शिवा कुमार को गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया, जहां चिकिसकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।