सीतापुर: नैमिषारण्य इलाके में विद्युत विभाग की लापरवाही से प्राइवेट विद्युत कर्मी की पोल पर काम करते समय हुई मौत
जनपद के नैमिषारण्य इलाके में गिलाहरी गांव में विद्युत पोल पर चढ़कर काम करते समय अचानक विद्युत विभाग की लापरवाही से करंट आ जाने से विद्युत प्राइवेट लाइनमैन की दर्दनाक मौत कारण की चपेट में आ जाने से हो गई थी मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार वालों ने विद्युत कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है।