आगरा: गुम हुई युवती को बरामद कर थाना कोतवाली पर परिजनों की किया सुपुर्द
Agra, Agra | Apr 28, 2024 आगरा की थाना कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है। जिसमें थाना कोतवाली पर गुम हुई युवती के परिजनों के द्वारा सूचना दी गई थी उनकी पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है और उसका कोई पता नहीं चल सका है। इस पर पुलिस के अथक प्रयासों से और सूचना के माध्यम से युवती को खोजकर सकुशल बरामद कर लिया है। और थाना कोतवाली पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।