भिंड नगर: भिण्ड में ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक,इंदिरा गांधी चौराह पर लगी सिग्नल लाइट,वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
भिण्ड। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। भिण्ड सिटी कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौराहा बायपास पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लाइट स्थापित कर दी गई है।सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से इन ट्रैफिक लाइटों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।