औरैया: कोतवाली क्षेत्र के खिड़की साहबराय निवासी युवक ने भाई एवं भाभी पर खोलता हुआ पानी डालने का लगाया आरोप, पुलिस से शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी अतुल पोरवाल पुत्र सुरेश चंद्र पोरवाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बड़े भाई एवं भाभी द्वारा संपत्ति के लालच में आए दिन उसकी मारपीट करते हैं। यही नहीं आज उनके द्वारा उसकी मारपीट करते हुए तथा हाथ पैर पड़कर उसके ऊपर खोलता हुआ पानी डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।