औरैया: कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड पर स्थित एक मकान में अनियंत्रित होकर घुसी वैन, बाल-बाल बचे लोग
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड पर इंडियन आयल चौकी के समीप एक तेज रफ्तार ओमनी वैन अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। गलीमत यह रही कि उस दौरान वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। ओमनी वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने मकान के अंदर रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। परिवार के सदस्यों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।