बासोदा: बासौदा पुलिस ने पिछले साल की बड़ी चोरी का किया खुलासा, दो महिलाएं और एक अपचारी बालक गिरफ्तार
Basoda, Vidisha | Jan 11, 2025 बासौदा पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि बासौदा नगर में पिछले साल हुई एक लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है उक्त घटना में पुलिस ने दो महिलाओं सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि आरोपी महिलाओं ने पिछले साल नगर में एक लाखो रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था