शाहनगर: पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने जनसुनवाई के क्रियान्वयन के संबंध में दिए अधिकारीयों को निर्देश
कलेक्टर सुरेश कुमार ने प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा है किअनुविभाग, तहसील, थाना, विकासखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर के समस्त शासकीय कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम के लिए व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण किया जाए।