कानपुर: शास्त्री नगर में गोल्डन लाइनेस वसुधा बी2 क्लब ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर गोल्डन लाइनेस वसुधा बी2 द्वारा मंगलवार 3:00 बजे संकल्प स्पेशल स्कूल शास्त्री नगर में दिव्यांग बच्चों को स्कूटर और खाद्य सामग्री वितरित की गई।इसके साथ ही बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय भी बिताया गया।मंडल अध्यक्ष अर्पणा सिंह ने कहा हमें ऐसे बच्चों के प्रति करुणा और प्यार दिखाने की आवश्यकता है।