कानपुर: कुरसौली गांव में नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को मिला संदिग्ध झोला, बरामद हुआ तमंचा, जिंदा कारतूस और ज्वेलरी बैग
बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसौली गांव में नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को एक संदिग्ध झोला मिला।झोले से अवैध तमंचा,जिंदा कारतूस और ज्वेलरी बैग बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया मंगलवार दोपहर 1:00 बजे नहर में झोला मिला, कब्जे में लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।