Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने ग्राम रिंगोली निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। सृष्टि एक होनहार शिक्षिका थी। विधायक कंडारी ने बताया कि उनके द्वारा आयोजित भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में भी सृष्टि की सक्रिय भूमिका रहती थी। देवप्रयाग विधायक द्वारा 31 जुलाई को सीएम को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम रिंगोली निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की 29 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए। विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीसीआईडी (CBCID) से जांच कराने की बात कही है। अब जांच के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकेगा।

Uttarakhand, India | Jul 31, 2026

MORE NEWS

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने ग्राम रिंगोली निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। सृष्टि एक होनहार शिक्षिका थी। विधायक कंडारी ने बताया कि उनके द्वारा आयोजित भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में भी सृष्टि की सक्रिय भूमिका रहती थी। देवप्रयाग विधायक द्वारा 31 जुलाई को सीएम को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम रिंगोली निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की 29 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए। विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीसीआईडी (CBCID) से जांच कराने की बात कही है। अब जांच के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकेगा। - Uttarakhand News