महसी: हमीदपुर और दोदीपुरवा में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में, तेंदुए के हमले में सात लोग घायल, वन विभाग ने लगाया पिंजड़ा
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरपहा ग्राम पंचायत के हमीदपुर और दोदीपुरवा में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीण दहसतजदा है। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नाराजगी जताते हुए जल्द तेंदुआ को पकड़ने की मांग की। ज्ञात हो कि शुक्रवार दोपहर तेंदुए के हमले में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालांकि वन विभाग ने दो पिंजड़ा लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।