पेटरवार: ठाकुर मोहल्ला निवासी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल, अस्पताल में भर्ती
पेटरवार थाना क्षेत्र के ठाकुर मोहल्ला निवासी व्यक्ति भीम ठाकुर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुधवार को घायल हो गया है।समय लगभग ढाई बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि भीम ठाकुर को आननफानन में अस्पताल में भर्ती किया गया है।भीम ठाकुर तेनुघाट से लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया है। जिन्हें सीएचसी पेटरवार में बेहतर इलाज के लिए लाया गया है।जहाँ वह इलाजरत है।