बीसलपुर: किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया युवक, बिलसंडा पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर तीन लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
बिलसंडा थाना क्षेत्र की ईट गांव चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 1 फरवरी को 9:00 बजे गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अटकोना निवासी हरि कृष्ण गांव के राम लड़ैते व उनकी पत्नी की मदद से उसकी 12 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है।