दमोह के हटा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में कोतवाली TI मनीष कुमार ने देर रात बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, जिला अस्पताल व होटलों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस बल को मुस्तैदी से ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सघन चेकिंग की।