गुरारू: वाहन की टक्कर से गुरारू चौक पर बिजली पोल क्षतिग्रस्त, सात घंटे बाद भी मरम्मत शुरू नहीं
Guraru, Gaya | Jul 14, 2026 गुरारू बाजार में सोमवार देर रात करीब एक बजे वाहन की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। रातभर बिजली गुल रहने से भीषण उमस और गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।