डौण्डी: बालोद में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, महिला से की छेड़खानी, थाने में दर्ज हुई शिकायत
Dondi, Balod | Mar 24, 2026 पीटीआई शिक्षक पर महिला ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है. घटना डौंडी थाना इलाके की है. महिला का आरोप है कि आरोपी टीचर डौंडी बालक हायर सेकेंड्री स्कूल में पीटीआई शिक्षक के पद पर तैनात है. आरोपी शिक्षक इससे पहले पूर्व जिला खेल अधिकारी भी रह चुका है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है ।