उज्जैन शहर: महाकाल मंदिर में 'पुष्पा' के गेटअप में विप एंट्री,कर्मचारियों ने खिंचवाई फोटो, सुपरवाइजर को पद से हटाया
महाकाल मंदिर में एक युवक फिल्म पुष्पा के अभिनेता अल्लू अर्जुन के स्टाइल में साड़ी-ब्लाउज पहनकर दर्शन करने पहुंचा। उसके पैरों में पायल, गले में नींबू की माला और हार, कानों में टॉप्स, नाक में नथनी और हाथों में चूड़ियां थीं। मंदिर में विप दर्शन को लेकर विवाद खड़ा गया। मंदिर प्रबंधन ने सुपरवाइजर को हटा दिया है।