अशोक नगर: रावण दहन के बाद जलती लकड़ियों को शुभ मानते हैं लोग, लकड़ी ले जाने के लिए लगी होड़
जिले में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन जिला मुख्यालय पर नई कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाता है। इसी तरह गुरुवार को रात 9 बजे दशहरे पर्व पर रावण दहन किया गया। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं।