बेगूसराय: ITI कैंपस में 09 जनवरी को निःशक्तजनों के लिए जॉब कैम्प, 4 पदों पर होगी बहाली, तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 09 जनवरी को निःशक्तजनों के लिये नियोजन सहायता अंतर्गत जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां डिलेवरी बॉय के तीन एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव के एक पदों पर बहाली होगी. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने रविवार की शाम 05:00 बजे कही.