हैदरगढ़: रैसंडा मजरे पड़रावां में गेहूं के खेत में आग, शॉर्ट सर्किट से फसल जली, हुआ हजारों का नुकसान
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रैसंडा मजरे पड़रावां में रविवार करीब 1 बजे एक गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। यह घटना गांव के पूरब स्थित आश्रम के पास किसान मोतीलाल पुत्र भगवानदीन के खेत में हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खेत में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगी