महसी: लोनियन पुरवा में निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत खैराकला ग्राम पंचायत के लोनियन पुरवा गांव में विशालकाय अजगर सांप ग्रामीणों को दिखाई दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े जाने की बात कही है।।