कर्वी: चित्रकूट दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की बाइक देवांगना घाटी में खाई में गिरी, दो लोग घायल
चित्रकूट में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की बाइक बीती रात 9:30 बजे देवांगना घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। मंगलवार सुबह 10:30 बजे चालक ने बताया कि मोड़ पर बाइक बेकाबू हो गई थी। हादसे में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।