बांसवाड़ा: कुशलगढ़ कस्बे के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कुशलगढ़ कस्बे के पास शनिवार शाम 6 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शनिवार रात 8:30 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दीपचंद पुत्र मानसिंह निवासी अंदेश्वर का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।