अथमलगोला थाना क्षेत्र के करजान गांव में डायल 112 के चालक पर हुए जानलेवा हमला करने के दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बुधवार को शाम 7 बजे थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 के चालक पर एक सप्ताह पूर्व करजान गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया था, जख्मी चालक के बयान पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज किया था