सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के हरसुंडी गांव में एक दबंग व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज गुरुवार की शाम करीब 7 बजे जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।