मुज़फ्फरनगर: 10 साल बाद मुजफ्फरनगर में गूंजेगी नन्दू जी महाराज की आवाज, 4 मई को भव्य श्याम महोत्सव की जानकारी दी आयोजकों ने
4 मई को नई मंडी स्थित प्रवाल्टी भवन में भव्य श्री श्याम गुणगान महोत्सव आयोजित होगा। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बाबा श्याम का आकर्षक दरबार, अखंड ज्योति और फूलों की सजावट खास आकर्षण होंगे।प्रसिद्ध भजन गायक गौरव शर्मा “नन्दू जी महाराज” 10 साल बाद प्रस्तुति देंगे। साथ ही अन्य कलाकार भी भक्ति रस की धारा बहाएंगे, कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी होगा