बीना: आगासौद रोड डबल फाटक के पास ओवरलोड वाहन पलटा, मासूम बच्चों समेत दर्जन भर मजदूर घायल
Bina, Sagar | Oct 8, 2025 बीना थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत डबल फाटक के पास लोडिंग वाहन से मजदूर रेलवे स्टेशन जा रहे थे तभी मंगलवार की रात आगासौद रोड डबल फाटक के पास लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें करीब एक दर्जन मजदूर जिन में बच्चे एवं महिला शामिल थे घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर घायलों का उपचार जारी है।