नौतन के रहने वाले अभिषेक गोस्वामी जो मंगलवार की दोपहर अपनी भैंस के साथ नदी किनारे गए थे। जहां नदी में उनकी भैंस उतर गई और तेज धार में बहने लगी ।जिसको बचाने के लिए अभिषेक नदी में उतरे थे और बहने लगे और डूब गए। वही पुलिस शव की तलाश में थी। वहीं बुधवार की सुबह 9:30 बजे शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया।