कुकड़ू: सुवर्णरेखा नदी पार कर कुकड़ू क्षेत्र पहुंचा झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत
ईचागढ़ में उत्पात मचाने के साथ झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी सुवर्णरेखा नदी पार कर कुकड़ू प्रखंड के सपादा-चड़तखाल क्षेत्र पहुंच गया. हाथी के कुकड़ू क्षेत्र में पहुंचने के बाद वन विभाग ने प्रभावित गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने तथा हाथी दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या क्यूआरट