गढ़वा: गढ़वा में विहंगम योग संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
Garhwa, Garhwa | Nov 2, 2025 रविवार, 2 नवंबर 2025 को सदर अस्पताल गढ़वा में विहंगम योग संस्थान के द्वारा वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अखंड दीप प्रज्ज्वलन एवं सद्गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थान के संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वभर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।