नवाबगंज: बाराबंकी में सड़क हादसे में युवक की मौत, मसौली में अनियंत्रित होकर बाइक पोल से टकराई, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई।मृतक की पहचान चोरवा बाग निवासी सचिन पुत्र रवि शंकर के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से भूलीगंज से मसौली चौराहे की ओर जा रहा था। यह हादसा मसौली थाना क्षेत्र के भूलीगंज मोड़ पर हुआ।