कांके: रांची में कार सवार युवकों का उत्पात, एसपी ने कहा- चार बार पुलिस को कुचलने की कोशिश की
Kanke, Ranchi | Feb 10, 2026 रांची में सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार अहले सुबह तक एक काले रंग की गाड़ी में सवार दो युवक मौत बनकर खुली सड़कों पर घूमते रहे. इस दौरान दोनों ने एक किन्नर के दोनों पैर पर गाड़ी चढ़ाकर तोड़ दिए और एक युवक को अधमरा कर सड़क पर फेंक दिया. दोनों ने दुःसाहस दिखाते हुए पुलिस पर भी हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर उन दोनों उत्पातियों को न्यूट्रलाइज किया.