नावकोठी: दधीचि देहदान समिति के तत्वाधान में पहसारा में दिवंगत फुलेना बाबू की श्रद्धांजलि सभा,परिजन को किया गया सम्मानित
पहसारा में दिवंगत फुलेना सिंह की श्रद्धांजलि सभा में दधीचि देहदन समिति की ओर से उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान दिलीप सिंह ने बताया कि फुलेना बाबू के द्वारा अपना नेत्र और देहदान कर एक इतिहास रचा गया है। उनका नाम अब अमर हो गया है। दिवंगत की पत्नी सुशीला देवी को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।