देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने लोगों की समस्याएं सुनी। शनिवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर की जनसुनवाई में उनियारा क्षेत्र के लोगों ने पंहुचकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अधिकारियों को समस्या निराकरण के निर्देश दिए।