फ़िरोज़ाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के निहालसिंह की पुलिया के पास तेज रफ़्तार ट्रोला ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया है। युवक की मौक़े पर मौत हुयी है।मृतक का नाम गढ़ी वरन निवासी दीपक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।