झांसी: झांसी में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मॉडिफाइड डबल साइलेंसर बाइक पर 27,500 रुपये का चालान कर बाइक को किया सीज
Jhansi, Jhansi | Jun 29, 2026 झांसी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने सोमवार की शाम 5 बजे जीवनशाह चौराहे के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड डबल साइलेंसर लगी एक बाइक को पकड़ा। जांच के दौरान बाइक में नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन का 27 हजार 500 रुपये का चालान किया।