विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ में मासूम की हत्या के 6 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार को घेरा
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या के 6 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार को घेरा, गिरफ्तारी न होने पर हजारीबाग बंद का आवाह्न किया। 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत और निर्मम हत्या के छह दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।