बनमनखी: एनएच-107 पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बनमनखी जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर भंगहा पंचायत के चैनपुरा के समीप मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मधेपुरा के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार , मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुरलीगंज माल गोदाम निवासी मनोज राज के 27 वर्षीय बेटे सु