धौरहरा: समरदा गांव के 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी जिले के एक 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूब कर मौत हो गई वहीं मृतक के पिता राम सिंह ने आज बुधवार को दोपहर करीब 1:30बजे बताया है।कि उनका पुत्र विशाल निवासी गांव समरदा कोतवाली क्षेत्र धोराहरा का निवासी था। जहां मृतक बीते दिवस अन्य बच्चो गांव के पड़ोस बंधे के पास खेलने के लिए गया था। जहां अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे उसकी नदी में डूब कर मौत हो गई।