मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बाड़ा गली नंबर-10 में सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। घर की छत पर पानी की टंकी चढ़ाने के दौरान छत की रेलिंग अचानक टूट गई, जिससे छत पर खड़े पिता और उनके दो बेटे सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मुंगेर