मल्हारगढ़: मल्हारगढ़-गरोठ क्षेत्र में डायरिया रोकथाम को लेकर पीएचई का विशेष अभियान, गांव-गांव पहुंचकर किया जा रहा जागरूक
मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देश पर पीएचई विभाग द्वारा मल्हारगढ़ और गरोठ क्षेत्र में डायरिया रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है,लिम्बावास, टकरावद और छायन गांवों में जल गुणवत्ता परीक्षण, क्लोरिनेशन एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित कर ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुरक्षित पेयजल एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया,