इस्लामपुर: इस्लामपुर पुलिस की तत्परता से लूट की कोशिश नाकाम, हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार,डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज
इसलामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की कोशिश को नाकाम कर हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम मीना बाजार मुख्य सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने कल्याणपुर गांव निवासी छोटू कुमार से सोने का लॉकेट और मोबाइल लूटने का प्रयास किया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।